गोरखपुर विश्वविद्यालय में फार्मेसी दिवस आयोजित:विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पोस्टर और रंगोली में लिया भाग

Sep 25, 2026 - 20:14
0
गोरखपुर विश्वविद्यालय में फार्मेसी दिवस आयोजित:विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पोस्टर और रंगोली में लिया भाग
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलसचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीनियर प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी और प्रो. सोमशंकर दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फार्मेसी शपथ ली और जागरूकता रैली निकाली। डॉ. रजनीश पांडेय (एमडीएस) और डॉ. संगम सिंह (डीएम न्यूरो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज) ने व्याख्यान दिया। विभाग के निदेशक डॉ. अमित कुमार निगम ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, मॉडल प्रस्तुतीकरण, रंगोली और टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में अभय वर्मा, डॉ. अजय यादव, डॉ. विशाल विश्वकर्मा, गौरीश सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. राज किशोर, डॉ. सरिता, अवधेश, भुवनेश सिंह, अभिनव, बिंदु कुमारी, सनोवर और आशीर्वाद सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User