घाटमपुर थाने में एसएसआई की विदाई:पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने सम्मानित किया, सेवानिवृत्ति पर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं

Sep 29, 2026 - 21:30
0
घाटमपुर थाने में एसएसआई की विदाई:पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने सम्मानित किया, सेवानिवृत्ति पर स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
कानपुर के घाटमपुर थाने में तैनात एसएसआई मोहम्मद जमाल अहमद का उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी। साथी पुलिसकर्मियों ने उपहार देकर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने एसएसआई जमाल अहमद को पटका पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि जमाल अहमद ड्यूटी के प्रति गंभीर रहे और उन्होंने जिम्मेदारियों का ईमानदारी व तत्परता से निर्वहन किया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि जमाल अहमद कागजी कार्यों में दक्ष रहे। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा के दौरान उनका व्यवहार साथी कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक रहा और उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। इस दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सभी ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ समय बिताने और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में पुलिसकर्मियों ने फूल-माला और उपहार देकर उन्हें विदाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User