घंटे चोरी और अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार:रायबरेली में डीह और सलोन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Sep 30, 2026 - 08:15
0
घंटे चोरी और अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार:रायबरेली में डीह और सलोन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई
रायबरेली में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अभियान चल रहा है। डीह और सलोन पुलिस को सफलता मिली है। उन्होंने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पहला मामला डीह थाना क्षेत्र का है। कनकपुर मजरे चंदाबाहीपुर में लोदी बाबा के चबूतरे से पीपल के पेड़ पर टंगे दो पीतल के घंटे चोरी हुए थे। ग्रामीणों ने कनकपुर निवासी भानू (पुत्र सुंदर) को चोरी का सामान ले जाते समय रंगे हाथों पकड़ा। सूचना पर डीह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भानू को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी किए गए दोनों पीतल के घंटे बरामद हुए। दूसरी सफलता सलोन थाना पुलिस को मिली। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चरमनिया निवासी अल्ताफ उर्फ लड्डू (पुत्र मो. मुस्लिम) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। दोनों थानों की पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User