क्षमावाणी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता:जैन मंदिर में बच्चों ने धारण किए धार्मिक पात्रों के रूप, तालियों से गूंजा परिसर
इटावा में क्षमावाणी महापर्व के अवसर पर पंसारी टोला स्थित प्राचीन पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने धार्मिक और पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में प्रतिभा दिखाई। परी जैन ने त्रिशला माता और रिदान जैन ने बाल कृष्ण का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। आदि जैन बाल महावीर, आरना जैन मैना सुंदरी, यश्वी जैन क्षुल्लिका और अन्य बच्चों ने विभिन्न धार्मिक पात्रों का रूप धारण किया। आयोजक रुचि जैन, रिचा जैन, ज्योति जैन, श्रद्धा जैन और श्वेता जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को जैन धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग में कनक जैन, निशांत जैन, परी जैन, अंशिका जैन, प्रथम जैन और कृति जैन समेत बच्चों ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों और श्रद्धालुओं ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)