घोसी सांसद ने तहसील परिसर में पुस्तकालय का लोकार्पण किया:17.89 लाख की लागत से बना, अधिवक्ताओं को मिलेगी सुविधा
मऊ में घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय ने शनिवार शाम चार बजे के करीब सदर तहसील परिसर में नए पुस्तकालय का लोकार्पण किया। सांसद निधि योजना से बने इस पुस्तकालय पर करीब 17.89 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इससे तहसील परिसर में पढ़ाई और कानूनी जानकारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण ग्रामीण विकास एवं अभियंत्रण विभाग, मऊ ने कराया है। लोकार्पण कार्यक्रम में सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और कई अधिवक्ता मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने इसे अपने लिए एक उपयोगी सुविधा बताया। संदर्भ सामग्री के अध्ययन में मदद करेगा यह पुस्तकालय अधिवक्ताओं को विभिन्न कानूनों, कानूनी किताबों और संदर्भ सामग्री के अध्ययन में मदद करेगा। साथ ही, न्यायिक कार्यों से जुड़ी जानकारी जुटाने में भी आसानी होगी। सांसद राजीव राय ने कहा कि यह सुविधा अधिवक्ताओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी फायदेमंद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)