घर छोड़ने के बहाने ई-रिक्शा ड्राइवर ने छेड़खानी की:नाबालिग छात्रा से सुनसान जगह पर वारदात, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; FIR

Oct 15, 2026 - 17:32
0
घर छोड़ने के बहाने ई-रिक्शा ड्राइवर ने छेड़खानी की:नाबालिग छात्रा से सुनसान जगह पर वारदात, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; FIR
कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही 14 वर्षीय छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने घर छोड़ने का झांसा दिया। आरोप है कि कुछ दूर सुनसान जगह पर पहुंचते ही चालक की नीयत बदल गई और उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे पीड़िता के पिता ने पूरी जानकारी दी। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 14 वर्षीय बेटी चकेरी क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। पिता के मुताबिक, जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी ई-रिक्शा चालक स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा को देखता था। आरोप है कि वह अक्सर उस पर अनावश्यक टिप्पणियां करता था। छात्रा लोकलाज के चलते उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसे घर तक छोड़ने की बात कहकर अपने ई-रिक्शा में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद सुनसान जगह देखकर उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पिता ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, जाजमऊ पुलिस बुधवार देर रात आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। परिजनों से संपर्क कर उन्हें भी थाने बुलाया गया। हालांकि, घटना चकेरी थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला चकेरी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User