घर में बना रहे थे आयुर्वेदिक कामोत्तेजक दवाएं:फर्जी लेबल लगाकर बेचते थे; 2 गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

Sep 25, 2026 - 16:57
0
घर में बना रहे थे आयुर्वेदिक कामोत्तेजक दवाएं:फर्जी लेबल लगाकर बेचते थे; 2 गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
मुजफ्फरनगर में बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक कामोत्तेजक दवाइयां बनाने और बेचने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इमरान कॉलोनी में बड़ी मात्रा में दवाइयां, पैकेजिंग सामग्री, फर्जी लेबल और अन्य उत्पाद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार से कच्चा माल खरीदकर घर में दवाइयां और माजून तैयार करते थे। इसके बाद उन पर फर्जी लेबल लगाकर आयुर्वेदिक कंपनी के उत्पाद बताकर ऊंची कीमत में बेचते थे। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी। इमरान कॉलोनी से दोनों को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मोहम्मद फुरकान निवासी रामपुरी लद्धावाला, हाल इमरान कॉलोनी और शाहिद निवासी गाजियाबाद, हाल इमरान कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों को 24 सितंबर की रात करीब 11:45 बजे इमरान कॉलोनी में पुराने निजामुद्दीन अस्पताल वाली गली से गिरफ्तार किया गया। माजून और दवाइयों की बड़ी खेप बरामद पुलिस ने तलाशी के दौरान 50 माजून की डिब्बियां और आरएमडी हर्बल कंपनी के नाम वाले 12 बंडल रैपर टेप बरामद किए। इसके अलावा 270 शीशियां, अलग-अलग रंग और पैकिंग में गोलियों की डिब्बियां, 13 दवा किट और अन्य पैकेट मिले। 1525 सिलिकन और 1820 ड्रैगन कंडोम मिले पुलिस के अनुसार मौके से 1525 सिलिकन कंडोम, 1820 ड्रैगन कंडोम और 473 डिल्डो बेल्ट समेत अन्य आपत्तिजनक उत्पाद भी बरामद हुए हैं। बिना लाइसेंस घर में तैयार करते थे दवाएं पूछताछ में पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बाजार से कच्चा माल खरीदते थे। इसके बाद घर पर दवाइयां और माजून तैयार कर डिब्बियों में पैक करते थे। तैयार उत्पादों पर फर्जी लेबल लगाकर उन्हें बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी का उत्पाद बताकर ग्राहकों को बेचने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने और बेचने के लिए लाइसेंस या डिग्री नहीं होने की बात भी बताई है। यूट्यूब और वॉट्सऐप से करते थे प्रचार पुलिस के मुताबिक आरोपी कारोबार के लिए ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करते थे। यूट्यूब और वॉट्सऐप के जरिए उत्पादों का प्रचार किया जाता था। ग्राहक वॉट्सऐप पर ऑर्डर देते थे, जिसके बाद सामान भेजा जाता था। पुलिस ने ऑनलाइन गतिविधियों में इस्तेमाल एक लैपटॉप और कंप्यूटर सिस्टम भी कब्जे में लिया है। डिजिटल उपकरणों से खंगाला जा रहा नेटवर्क पुलिस अब बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। इसके जरिए ऑनलाइन ग्राहकों, ऑर्डर और कथित बिक्री नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कच्चा माल उपलब्ध कराने वाले लोगों और तैयार उत्पाद खरीदने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। दोनों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User