मथुरा में पटाखा दुकानों-गोदामों पर प्रशासन की सख्ती:लाइसेंस और स्टॉक की हुई जांच

Oct 01, 2026 - 13:31
0
मथुरा में पटाखा दुकानों-गोदामों पर प्रशासन की सख्ती:लाइसेंस और स्टॉक की हुई जांच
मथुरा में आगामी त्योहारों के मद्देनजर बुधवार रात करीब 9 बजे मथुरा-वृंदावन में पटाखों की लाइसेंसधारी दुकानों और गोदामों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। सीओ सिटीआशना चौधरी और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ दुकानों और गोदामों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लाइसेंस, रजिस्टर और पटाखों के स्टॉक की जांच की। साथ ही संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही की जाए। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि निर्धारित स्थान पर लाइसेंस में तय सीमा के अनुसार ही पटाखों का स्टॉक रखा जाए। घनी आबादी, स्कूल, अस्पताल और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर सुरक्षित तरीके से भंडारण सुनिश्चित किया जाए। दुकानों और गोदामों में अग्निशमन यंत्रों के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। आतिशबाजी स्थलों पर धूम्रपान और किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ के प्रयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। अधिकारियों ने पटाखों के परिवहन के दौरान भी विशेष सावधानी बरतने को कहा। साथ ही पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े श्रमिकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों का पालन कर ही आतिशबाजी सामग्री का भंडारण और बिक्री करने की अनुमति होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User