घर पर खड़ी बाइक का चालान, फोटो में दूसरी गाड़ी:घाटमपुर में युवक ने एसीपी से शिकायत की, नंबर प्लेट के गलत इस्तेमाल का आरोप
घाटमपुर में एक युवक की बाइक घर में खड़ी है, लेकिन उसके नंबर पर लगातार चालान हो रहे हैं। चालान की जानकारी सामने आने पर युवक ने जब फोटो देखी तो उसके होश उड़ गए। चालान में जिस बाइक की तस्वीर लगी है, वह उसकी बाइक नहीं है। युवक का आरोप है कि कोई दूसरी बाइक उसकी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रही है। मामले की शिकायत लेकर वह घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचा और एसीपी कृष्णकांत यादव से कार्रवाई की मांग की। मालिक ने बताया- जिस दिन चालान हुआ, उस दिन बाइक घर में थी घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनकी बाइक उनके घर पर ही रहती है। इसके बावजूद कुछ माह पहले उनके वाहन नंबर पर कानपुर में यातायात नियम तोड़ने का चालान हो गया। चालान की जानकारी देखने पर उसमें लगी फोटो दूसरी बाइक की मिली। विपिन के मुताबिक जिस दिन कानपुर में चालान हुआ, उस दिन वह कानपुर गए ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि उनके वाहन नंबर का कहीं और इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग को भी इसकी सूचना दी है। दूसरी बाइक पर नंबर इस्तेमाल होने की आशंका विपिन ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि उनके वाहन का नंबर किस बाइक पर इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही गलत तरीके से जारी हो रहे चालानों की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें परेशानी न हो। ट्रैफिक विभाग को जांच के निर्देश घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि युवक की शिकायत मिली है। ट्रैफिक विभाग को मामले का निस्तारण करने और संबंधित बाइक की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)