ललितपुर में नकली खाद बनाने का भंडाफोड़:217 बोरियां नकली खाद मिलीं, डीएपी की खाली बोरियां भी बरामद, दो लोग फरार
ललितपुर जिले के पनारी गांव में बुधवार दोपहर 3 बजे के दरम्यान नकली खाद बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी गई। उपजिलाधिकारी सदर और कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां 217 बोरियों में नकली खाद भरी जा रही थी। छापेमारी दोपहर करीब 3 बजे हुई। टीम के पहुंचने से पहले एक कर्मचारी ग्राहक बनकर मकान पर गया था। टीम को देखते ही कुछ लोग मौके से भाग गए, हालांकि तीन युवक पकड़े गए। मौके से नकली खाद के साथ खाली बोरियां और एक कांटा भी मिला। उपजिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल ने बताया कि पीडीएम को इफको की बोरियों में भरकर डीएपी के नाम पर बेचा जा रहा था। बाजार में पोटेशियम पीडीएम की कीमत 450 से 500 रुपये होती है। किसानों को डीएपी बताकर यह नकली खाद बेची जा रही थी। प्रशासन की कार्रवाई शाम 5 बजे तक जारी रही। वहीं मौके पर मिले मजदूरों ने बताया कि वह 50 रुपए की मजदूरी पर काम करने के लिए आए थे। इस दौरान एक युवक मौके पर मिला ,उसने बताया कि वह किसी राजा के लिए काम करता है। उनके द्वारा किसी पंडित जी का मकान किराए पर लिए हुए है । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई कि मकान किसान का है ओर नकली खाद कारोबार कौन कर रहा है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)