घर से बिजली का सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:सहारनपुर में पुलिस ने 15 कन्सील्ड लाइट, 4 MCB और तार के बंडल बरामद किए

Sep 25, 2026 - 19:08
0
घर से बिजली का सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:सहारनपुर में पुलिस ने 15 कन्सील्ड लाइट, 4 MCB और तार के बंडल बरामद किए
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे खुलासा किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 15 कन्सील्ड लाइट, चार MCB, वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात स्विच बोर्ड, दो बल्ब होल्डर और अलग-अलग साइज के बिजली के तार के बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, चकहरेटी निवासी टिंकू पुत्र रामदास ने 24 सितंबर को जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके मकान से छह स्विच बोर्ड, पांच MCB, 15 कन्सील्ड लाइट, पानी की टंकी का अलार्म और करीब चार बंडल तार चुरा ले गए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास घेराबंदी करके चकहरेटी निवासी अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार और अजय पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 15 सफेद कन्सील्ड लाइट मिलीं, जिनमें 11 HALONIX और चार HAVELLS कंपनी की हैं। इसके अलावा तीन HAVELLS और एक HALONIX की MCB, CAMRON कंपनी का वाटर ओवर फ्लो अलार्म, सात काले स्विच बोर्ड और दो बल्ब होल्डर भी बरामद हुए। पुलिस को 1 MM और 1.5 MM के लाल, सफेद, काले और पीले रंग के बिजली के तांबे के तार के बंडल भी मिले हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ जनकपुरी थाना और कोतवाली देहात में मामले दर्ज हैं। इस मौजूदा मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User