मुरादाबाद में फिर दिखा तेंदुआ:फूलपुर जाने वाले रास्ते पर नलकूप के पास बैठा दिखा, गांव वाले दहशत में
मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र के रामनगर उर्फ रमपुरा गांव में देर रात तेंदुआ दिखाई दिया। फूलपुर जाने वाले रास्ते पर कुएं के पास ग्रामीणों ने तेंदुए को घूमते देखा। तेंदुए की आवाज सुनकर लोग डर गए और रात में घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के आसपास ही घूम रहा है। इससे बच्चों, महिलाओं और पालतू मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं। किसानों में भी खेतों पर जाने को लेकर डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण रात में गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और एक-दूसरे को सतर्क कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गांव के आसपास लगातार गश्त कराने की मांग की है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास बड़ा पिंजरा लगाने की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)