गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध में डूबा छात्र:मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, 12 साल का था

Sep 25, 2026 - 20:47
0
गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध में डूबा छात्र:मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, 12 साल का था
ललितपुर के ग्राम इमलिया कलां में शुक्रवार शाम करीब 5:35 बजे गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 12 वर्षीय छात्र सजनाम बांध में डूब गया। परिजन और पुलिस तुरंत छात्र को ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां शाम 6:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में दुख फैल गया। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया कलां का रहने वाला 12 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह, जो कक्षा 6 का छात्र था, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने परिजनों और गांव वालों के साथ गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए गांव के पास सजनाम बांध गया था।ग्रामीणों ने मूर्ति विसर्जन पानी में किया। इसी दौरान रुद्र प्रताप भी पानी में कूद गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके चाचा ने जब रुद्र प्रताप को बाहर नहीं देखा, तो तुरंत पानी के अंदर उसकी तलाश की। वह पानी के अंदर मिला। विसर्जन के दौरान पानी में डूबा परिजन तुरंत नाराहट थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ पुलिस जीप से उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां शाम 6:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रुद्र प्रताप तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से छात्र की मौत हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User