जसवंतनगर में शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना:SIR पर फर्जी तरीके से वोट काटने की बात कही; बोले- जनता समय आने पर जवाब देगी

Sep 25, 2026 - 20:47
0
जसवंतनगर में शिवपाल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना:SIR पर फर्जी तरीके से वोट काटने की बात कही; बोले- जनता समय आने पर जवाब देगी
इटावा में जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ग्राम कास्त के सामने हाईवे किनारे स्थित ब्रिज मिठास एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग का नागरिक परेशान है। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और बेईमानी के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने 'SIR' में बेईमानी और फर्जी तरीके से वोट काटने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता अब सब जान चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी। उन्होंने बिजली आपूर्ति पर भी सवाल उठाए। शिवपाल यादव ने कहा कि 22 से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन कई इलाकों में सिर्फ 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली के बिल बढ़ने के बावजूद सप्लाई पूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं है और बिजली की कमी से ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर व्यवस्थाओं को ठीक किया जाएगा और विकास के कामों को रफ्तार मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User