गणेश विसर्जन के दौरान अनूपशहर गंगा घाट पर निकला सांप:श्रद्धालुओं में मची भगदड़, पुलिस ने संभाली स्थिति
अनूपशहर के मुख्य गंगा घाट पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे गणेश विसर्जन के दौरान अचानक एक बड़ा सांप निकल आया। सांप को गहरे पानी में तैरता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर घाट की ओर भागने लगे। इस दौरान कई लोग फिसलकर गिर गए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गहरे पानी से किनारे की ओर आया सांप शुक्रवार शाम मुख्य गंगा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में एक बड़ा सांप दिखाई दिया। वह तैरते हुए घाट के किनारे की ओर आ रहा था। सांप को देखते ही श्रद्धालु घबरा गए और घाट से दूर भागने लगे। भगदड़ जैसी स्थिति में कई लोग फिसलकर गिर पड़े। हालांकि सांप के काटने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम घाट पर पहुंची। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांत रहने की अपील की। गोताखोरों ने भी घाट और आसपास के पानी में स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर बाद सांप गहरे पानी की ओर चला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। सुरक्षा बढ़ाकर फिर शुरू कराया विसर्जन स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन दोबारा शुरू कराया। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)