बांदा में कक्षा 8 तक के स्कूल कल बंद:भारी बारिश के चलते लिया फैसला, सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू रहेगा आदेश
बांदा में शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। जिला सूचना विभाग ने शुक्रवार रात 8:45 बजे इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी यह आदेश जिले में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। बारिश से कई इलाकों में जलभराव जिले में पिछले कुछ समय से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर फिसलन और आवागमन में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला प्रशासन ने बारिश के बीच बच्चों के स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानी और जोखिम को देखते हुए अवकाश का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। प्रधानाध्यापकों को पालन कराने के निर्देश बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि शनिवार को बच्चों को स्कूल न भेजें और मौसम को देखते हुए उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)