कौशांबी में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद:प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, तापमान 9 डिग्री गिरा

Sep 25, 2026 - 21:20
0
कौशांबी में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद:प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, तापमान 9 डिग्री गिरा
कौशांबी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान करीब 9 डिग्री गिर गया। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। पहले जिले में तापमान 32-33 डिग्री के आसपास था, जो अब न्यूनतम 24 और अधिकतम 25 डिग्री तक पहुंच गया है। धान की फसल को फायदा, सब्जियों को नुकसान बारिश से धान की फसलों को फायदा हुआ है। वहीं खेतों में पानी भरने से नेनुआ, तरोई, पालक, मेथी, चौराई, धनिया, मिर्च, मूली, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को नुकसान हुआ है। 27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना IMD ने 25, 26 और 27 सितंबर 2026 को भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 26 सितंबर को 12वीं तक स्कूल बंद भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कौशांबी में शनिवार, 26 सितंबर को प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार शाम इसकी जानकारी दी। जलभराव और कमजोर इमारतों से दूर रहने की अपील आपदा प्रबंधन टीम ने लोगों से जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की अपील की है। बिजली गिरने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User