गंगा का जलस्तर बढ़ने से 15 गांवों का संपर्क प्रभावित:5KM दूरी बढ़ी, नावों से आ-जा रहे लोग; बिलावलपुर डिप पर तेज बहाव
फर्रुखाबाद में शुक्रवार शाम गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के करीब 15 गांवों को जोड़ने वाले बिलावलपुर डिप पर पानी का बहाव तेज हो गया। इससे इन गांवों का मुख्य मार्ग प्रभावित हो गया है। बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन पूरी तरह बंद है। अधिकांश लोग नाव के सहारे आ-जा रहे हैं। डिप पर लगातार बढ़ रहा पानी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिलावलपुर में बनी डिप पर पानी का बहाव लगातार तेज हो रहा है। जलस्तर बढ़ने से रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। फिलहाल कुछ लोग बाइक लेकर या पैदल डिप पार कर रहे हैं, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अधिकांश ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। 29 सितंबर को सड़क कटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी थी 29 सितंबर की सुबह डिप के पास सड़क कटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में गिर गई थी। इसके बाद से बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। अब जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वाहनों को 5 किमी ज्यादा घूमकर जाना पड़ रहा डिप के दूसरी तरफ गंगा कटरी में बसे करीब 15 गांवों के लोग अपने वाहनों से कुबेरपुर घाट होकर निकल रहे हैं। इससे उन्हें शहर आने और गांव लौटने के लिए करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। नाव के सहारे आवागमन डिप पर पानी का बहाव तेज होने के कारण अधिकांश ग्रामीण नाव से ही आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर कम होने तक इसी तरह की परेशानी बनी रहने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)