सपा नेता ने वोटर लिस्ट में लगाया गड़बड़ी का आरोप:बोले- विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाकर वोट का अधिकार खत्म करने की साजिश

Oct 02, 2026 - 18:52
0
सपा नेता ने वोटर लिस्ट में लगाया गड़बड़ी का आरोप:बोले- विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाकर वोट का अधिकार खत्म करने की साजिश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी चिंतामणि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे गाजीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। जनता के मतदान के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। उनका दावा है कि सत्ता पक्ष चुनाव आयोग के साथ मिलकर विपक्षी दलों के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। उन्होंने बताया कि 'एसआईआर' के जरिए विपक्षी समर्थकों के नाम हटाने के मामले सामने आए हैं। सत्ता पक्ष के मतदाताओं के नाम सूची में रखे जा रहे हैं, जबकि विपक्ष के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठे पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि चुनाव से पहले जो माहौल दिखता है, नतीजे कई बार उससे अलग आते हैं। उनके मुताबिक, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के चुनावों में भी ऐसे सवाल उठे हैं। चिंतामणि ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User