गंगा नदी में दो किशोर डूबे, एक का शव मिला:फतेहपुर में दूसरे की तलाश जारी, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 25, 2026 - 17:10
0
गंगा नदी में दो किशोर डूबे, एक का शव मिला:फतेहपुर में दूसरे की तलाश जारी, परिजनों में शोक का माहौल
फतेहपुर के आलमपुर नरही गांव में गंगा नदी में नहाते समय डूबे दो किशोरों में से एक का शव शुक्रवार को करीब 25 किलोमीटर दूर हथगाम थाना क्षेत्र के समोपुर घाट पर मिला। दूसरे किशोर गजराज उर्फ गज्जू की तलाश सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट सहित अन्य जगहों पर जारी है। आलमपुर नरही गांव के गजराज उर्फ गज्जू (14) पुत्र पप्पू सेंगर और पुष्पेंद्र पाल (15) पुत्र कल्लू पाल बुधवार को गंगा में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों तेज बहाव में बह गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। बुधवार रात जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आलमपुर नरही गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। एसडीआरएफ, पीएसी के गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश अभियान जारी रहा। शुक्रवार को पुष्पेंद्र पाल का शव समोपुर घाट से मिला। शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। गज्जू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User