वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत:फ्लाईओवर पर घायल मिला, अस्पताल में दम तोड़ा; पहचान करने में जुटी पुलिस

Oct 25, 2026 - 17:26
0
वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत:फ्लाईओवर पर घायल मिला, अस्पताल में दम तोड़ा; पहचान करने में जुटी पुलिस
हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर अल्लाबख्शपुर फ्लाईओवर के पास रविवार शाम करीब 3:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब 3:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा था और उसके माथे से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और भीख मांगकर गुजारा करता था। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। अज्ञात वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User