जरवल ओवरब्रिज मरम्मत के लिए बंद, वाहनों का डायवर्जन:बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवल क्रॉसिंग पर लगा जाम, एक हफ्ते तक रहेगी परेशानी
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवल इलाके में बना ओवरब्रिज मरम्मत के लिए रविवार से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यह काम करा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए ब्रिज से वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। ओवरब्रिज करीब एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा ब्रिज बंद होने से बहराइच-लखनऊ मार्ग के वाहन अब जरवल क्रॉसिंग से निकल रहे हैं। इससे क्रॉसिंग पर गाड़ियों का दबाव बढ़ गया है और दिनभर जाम लग रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। जरवल थाना प्रभारी ने बताया कि ओवरब्रिज करीब एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्रिज के दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों को जरवल क्रॉसिंग से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)