गंगागंज तिराहे पर नुक्कड़ नाटक:कलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Sep 30, 2026 - 17:46
0
गंगागंज तिराहे पर नुक्कड़ नाटक:कलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
कानपुर में गंगागंज तिराहे पर बुधवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। इस नाटक में स्वच्छता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल सेवाओं सहित कई जनहितकारी विषयों को बेहद सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्थानीय लोगों ने इस नुक्कड़ नाटक का लुत्फ उठाया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गंगागंज के पूर्व पार्षद गुड्डू अवस्थी, सेक्टर प्रमुख मनोज त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राम कुमार पाल, बूथ अध्यक्ष ऋषि दीक्षित, गुड्डा श्रीवास्तव और बूथ अध्यक्ष पंकज सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User