पांच विद्यालयों में इन्वर्टर व पंखे वितरित:रोटरी क्लब ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया

Sep 30, 2026 - 17:46
0
पांच विद्यालयों में इन्वर्टर व पंखे वितरित:रोटरी क्लब ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया
रोटरी क्लब मेरठ की ओर से बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इसके तहत कम्पोजिट विद्यालय फफूंडा, कम्पोजिट विद्यालय लालपुर माछरा, प्राथमिक विद्यालय पसवाड़ा नंबर-2, प्राथमिक विद्यालय डेरु और प्राथमिक विद्यालय फफूंडा में सेवा कार्य संपन्न हुए। क्लब द्वारा कम्पोजिट विद्यालय लालपुर माछरा में इन्वर्टर एवं पंखे भेंट किए गए, जबकि अन्य विद्यालयों में पंखों का वितरण किया गया। साथ ही सभी स्कूलों में बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी बांटा गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. एड. संजय शर्मा ने बच्चों को नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस सेवा कार्य में रो. पवन भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए क्लब ने उनका आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रो. एड. संजय शर्मा के साथ रो. शशी शर्मा, रो. सुनील त्यागी, रो. नितिन गोयल और रो. प्रियंका सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User