गणित ओलंपियाड में 13 बच्चे जिला स्तर के लिए सिलेक्ट:ब्लॉक एग्जाम में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा, कमल के सबसे ज्यादा 34 नंबर आए

Oct 08, 2026 - 21:20
0
गणित ओलंपियाड में 13 बच्चे जिला स्तर के लिए सिलेक्ट:ब्लॉक एग्जाम में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा, कमल के सबसे ज्यादा 34 नंबर आए
बरेली के रामनगर के बीआरसी में हुए गणित ओलंपियाड के ब्लॉक स्तर के एग्जाम में 13 बच्चों ने जिला स्तर के लिए जगह बनाई है। अब ये बच्चे डाइट में होने वाले जिला स्तरीय एग्जाम में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को हुए ब्लॉक एग्जाम में 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें कस्तूरबा गांधी स्कूल के साथ कंपोजिट और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। स्कूल स्तर पर हुए एग्जाम के बाद सिलेक्शन गणित ओलंपियाड का एग्जाम पहले स्कूल स्तर पर कराया गया था। इसमें हर स्कूल से दो-दो बच्चों को सिलेक्ट किया गया था। इसके बाद इन बच्चों का ब्लॉक स्तर पर एग्जाम कराया गया। 40 नंबर के इस एग्जाम में बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए। कमल के सबसे ज्यादा 34 नंबर उच्च प्राथमिक स्कूल चंदूपुरा शिवनगर के कमल के सबसे ज्यादा 34 नंबर आए। बड़ी खेड़ा की इशू के 30 नंबर रहे। कस्तूरबा गांधी की शोभापाल और छवि के 30-30 नंबर आए। दीक्षा गौतम ने 29 नंबर हासिल किए। धनोरा गौरी की रचना देवी के 28 नंबर आए। इसी स्कूल के रजत कुमार और हरदासपुर की चांदनी के 27-27 नंबर रहे। पृथ्वीपुर के प्रदीप कुमार के 25 नंबर आए। चम्पतपुर की सानिया और मऊ चंदपुर की प्रवेश के 23-23 नंबर रहे। इस्लामपुर की राधिका के 21 नंबर आए। किसके कितने नंबर आए कमल, उच्च प्राथमिक स्कूल चंदूपुरा शिवनगर — 34 नंबर इशू, बड़ी खेड़ा — 30 नंबर शोभापाल, कस्तूरबा गांधी — 30 नंबर छवि, कस्तूरबा गांधी — 30 नंबर दीक्षा गौतम — 29 नंबर रचना देवी, धनोरा गौरी — 28 नंबर रजत कुमार, धनोरा गौरी — 27 नंबर चांदनी, हरदासपुर — 27 नंबर प्रदीप कुमार, पृथ्वीपुर — 25 नंबर सानिया, चम्पतपुर — 23 नंबर प्रवेश, मऊ चंदपुर — 23 नंबर राधिका, इस्लामपुर — 21 नंबर ये शिक्षक और एआरपी रहे मौजूद एग्जाम के दौरान एआरपी अतुल आर्य, केपी सिंह, पूनम कुमारी, अनुज शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, रामकिशन मौर्य, पवन दिवाकर, सज्जाद हुसैन, गौरव सिंह, राजेश कुमार, धर्मेंद्र नैन, शबनम परवीन, शुभी सक्सेना, महेंद्र सिंह, खालिद अली, सुनील कुमार, कैलाश यादव, प्रवीण यादव, मोहम्मद आजम, राम प्रकाश सागर, रविंद्र यादव, चंद्रभान मौर्य, सुनील कश्यप और अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User