टेंपो में महिला का बैग चोरी, एफआईआर दर्ज:अलीगढ़ में हुई घटना में 30 हजार नकद और सोने के आभूषण ले गया बदमाश

Oct 08, 2026 - 21:20
0
टेंपो में महिला का बैग चोरी, एफआईआर दर्ज:अलीगढ़ में हुई घटना में 30 हजार नकद और सोने के आभूषण ले गया बदमाश
गांधीपार्क थाना क्षेत्र में टेंपो से मायके जा रही महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 30 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, मंगलसूत्र का पत्ता और मोबाइल रखा था। महिला को बैग चोरी होने की जानकारी अलीनगर प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला तो थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह 6 अक्टूबर की शाम करीब 3:30 से 4 बजे एटा चुंगी चौराहे से टेंपो में बैठकर अपने मायके जा रही थी। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में 30 हजार रुपए के अलावा सोने का मंगलसूत्र, मंगलसूत्र का पत्ता और मोबाइल रखा था। महिला ने बताया कि अलीनगर प्राथमिक विद्यालय के पास उसे बैग गायब होने का पता चला। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। अब गांधीपार्क थाने में शिकायत देकर चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टेंपो में सवार यात्रियों की जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश कर रही है। चोरी के जेवर-नकदी के साथ महिला गिरफ्तार अलीगढ़। बन्नादेवी पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित शीला देवी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जोड़ी कान की रिंग, एक जोड़ी पायल और 37,520 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ अलीगढ़ के अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को सूतमिल बस स्टैंड पर बैग से सोने के आभूषण व नकदी चोरी और 8 सितंबर को सारसौल नाले के पास ई-रिक्शा में महिला की मां के कानों के कुंडल चोरी होने के मामले में बन्नादेवी थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन दोनों मामलों में पुलिस ने शीला देवी को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शीला देवी के खिलाफ चोरी, माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 2016 से 2026 तक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में पहले दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User