रामादेवी चौराहे पर 20 मिनट में दो मोबाइल चोरी:बुटीक संचालक और छात्रा बनीं शिकार, पुलिस CCTV फुटेज से करेगी जांच

Oct 08, 2026 - 21:20
0
रामादेवी चौराहे पर 20 मिनट में दो मोबाइल चोरी:बुटीक संचालक और छात्रा बनीं शिकार, पुलिस CCTV फुटेज से करेगी जांच
कानपुर के रामादेवी चौराहे पर गुरुवार चोरों ने महज 20 मिनट के भीतर दो मोबाइल पार कर दिए। हैदराबाद से आई बुटीक संचालक और बनारस की रहने वाली फार्मेसी फाइनल ईयर की छात्रा को चोरों ने निशाना बनाया। एक महिला केला खरीदने में व्यस्त थी, तो दूसरी कॉलेज से छुट्टी के बाद गोलगप्पे खा रही थी। इसी दौरान दोनों के मोबाइल चोरी हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िताओं ने शाम 6:30 बजे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। चौराहे पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केला खरीदने के दौरान पर्स से मोबाइल चोरी पहली घटना में हैदराबाद निवासी केएम सोमना ने बताया कि वह बुटीक संचालक हैं। गुरुवार को वह ट्रेन से कानपुर पहुंचीं थीं। रामादेवी चौराहे पर वह केला खरीदने लगीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद बहन काजल के पर्स से मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि वह अपने स्वर्गीय पिता प्रमोद कुमार की पितृ पूजा में शामिल होने कानपुर आई थीं। घटना के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। गोलगप्पे खाते समय छात्रा का मोबाइल पार दूसरी घटना में बनारस निवासी स्नेहा श्रीवास्तव का मोबाइल चोरी हो गया। स्नेहा फार्मेसी फाइनल ईयर की छात्रा हैं और श्यामनगर में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह रामादेवी चौराहे पर गोलगप्पे खा रही थीं। इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी फोन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र खोलेगा राज रामादेवी चौराहे पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पीड़िताओं ने पुलिस से फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने की मांग की है। उनका कहना है कि कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User