गोंडा के 3 नेताओं मिली भाजपा प्रदेश टीम में जगह:आशीष त्रिपाठी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, रत्ना वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री

Oct 02, 2026 - 08:47
0
गोंडा के 3 नेताओं मिली भाजपा प्रदेश टीम में जगह:आशीष त्रिपाठी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, रत्ना वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार देर रात करीब 10 बजे उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें गोंडा के तीन नेताओं को प्रदेश टीम में जगह मिली है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा गोंडा के जिला संयोजक नंद किशोर नंदू को जिला संयोजक के पद से हटाकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंद किशोर नंदू की अनुसूचित जाति के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। गोंडा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक रहते हुए उन्होंने अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी काम किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए भी काम किया। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। गोंडा के नए जिलाध्यक्ष अकबाल तिवारी की कार्यकारिणी में आशीष त्रिपाठी को किसी भी पद पर जगह नहीं मिली थी। इसको लेकर उनके नाराज होने की चर्चा थी। अब उन्हें भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। आशीष त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के तेज-तर्रार नेता और पदाधिकारी माने जाते हैं। वह कई कार्यक्रमों के संयोजक भी रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, भाजपा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा को अब अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से हटाकर भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। रत्ना वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नेता गुड्डू वर्मा की पत्नी हैं। वह लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने, सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रही हैं। भाजपा के इन तीनों नेताओं को जिले के सातों विधायकों, दोनों सांसदों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। यूपी भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद आशीष त्रिपाठी ने कहा, "हम लोग भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। जो भी जिम्मेदारी मिलती है, उसका हम लोग पूरी निष्ठा से पालन करते हैं।" वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नंद किशोर नंदू ने कहा, "पहले जिले में पार्टी को मजबूत कर रहा था, अब प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का मौका मिला है।" इन्हें जिले के सातों विधायकों दोनों सांसदों और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। यूपी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद आशीष त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसका हम लोग पालन करते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा यूपी बनाए जाने पर नंदकिशोर ने कहा कि पहले जिले में पार्टी को मजबूत कर रहा था अब प्रदेश में मजबूत करने का मौका मिला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User