नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू:24 अक्टूबर तक अपर मजिस्ट्रेट प्रथम के समक्ष पेश कर सकते हैं साक्ष्य, ATS ने मुठभेड़ में किया था ढेर
वाराणसी रामनगर थानाक्षेत्र के पंखा मैदान में ATS के एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। इस जांच का आदेश डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिया है। 1 अक्टूबर से शुरू हुई यह जांच 24 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को जांच सौंपी गई है।उनके कार्यालय में कोई भी इस घटना का साक्ष्य न तारीखों में जमा करा सकता है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में प्रस्तुत करें साक्ष्य 30 लाख के इनामिया नक्सली कमांडर बृजेश की मौत की मजिस्ट्रेटीयल जांच शुरू हो गईं है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के अनुसार 20 सितंबर की भोर में।हुई इस घटना से संबंधित साक्ष्य, दस्तावेज कोई भी व्यक्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसके अलावा लिखित या मौखिर रूप से न्यायालय में आकर जानकर दे सकता है। उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्ता रखी जाएगी। मुगलसराय जाने वाले रस्ते पर हुई थी मुठभेड़ UP ATS ने NIA द्वारा टेरर फंडिंग में फरार और झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख का इनाम घोषित झारखंड के नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमान के नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में मार गिराया था। 20 सितंबर को रामनगर थानाक्षेत्र लंका मैदान के पास अपने साथ के साथ पहुंचे बृजेश ने ATS टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ATS ने फायरिंग की। जिसमें बृजेश को दो गोलियां लगी और उसकी मौत हो गई। NIA ने भी इसपर 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)