गोंडा में 35 पुलिस कर्मियों के तबादले:साइबर एक्सपर्ट हरिओम को भेजा गया गोंडा साइबर थाना, देखिए कौन कहां गया

Oct 02, 2026 - 09:02
0
गोंडा में 35 पुलिस कर्मियों के तबादले:साइबर एक्सपर्ट हरिओम को भेजा गया गोंडा साइबर थाना, देखिए कौन कहां गया
गोंडा एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार देर रात करीब 11:40 बजे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 35 पुलिसकर्मियों के तबादले किए। इनमें गोंडा साइबर सेल से इटियाथोक कोतवाली भेजे गए साइबर एक्सपर्ट हरिओम टंडन का इटियाथोक कोतवाली से गोंडा साइबर थाने में तबादला किया गया है। हरिओम टंडन को साइबर एक्सपर्ट माना जाता है। उन्होंने पिछले कई वर्षों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के खातों को फ्रीज कराया है। साथ ही लाखों रुपये पीड़ितों को वापस भी कराए गए हैं। कई साइबर अपराधियों को पकड़ने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में एक बार फिर हरिओम टंडन को थाने से साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह गोंडा साइबर सेल में तैनात थे। वहीं, संगीता देवी का कोतवाली नगर, शालिनी सिंह का डीसीआरबी, मनीषा रावत का डीसीआरबी, रुचि शुक्ला का तरबगंज, गुंजन मिश्रा का सम्मन सेल, रूबी देवी और पूनम का महिला थाना, अमावस गौड़ का महिला सहायता प्रकोष्ठ, घनश्याम सिंह का क्षेत्राधिकारी कार्यालय तरबगंज, दीपक कुमार पटेल का हेड मोहर्रिर थाना तरबगंज, अजय कुमार पाठक का हेड मोहर्रिर थाना मनकापुर, सचिन कुमार का फील्ड यूनिट, मिराज अहमद का हेड मोहर्रिर सदर मालखाना, उमेश चंद्र का सीओ कार्यालय तरबगंज, गिरजेश यादव, रवि प्रकाश कनौजिया और नवीन प्रताप सिंह का पुलिस लाइन में तबादला किया गया है। वहीं, शिल्पी शुक्ला का अंकित शाखा, प्रभावती पांडेय का अभियोजन कार्यालय, अभिषेक सिंह का नवाबगंज, अखिलेश यादव का डीसीआरबी, शीला का एएचटी थाना, विपिन कुमार गौतम का डीसीआरबी, योगेंद्र चौधरी का सीओ कार्यालय सदर, विवेक सिंह का सीओ कार्यालय नगर, अनीता गुप्ता का साइबर थाना, पूजा देवी पाल का कोतवाली देहात, अंजू यादव और पुष्पलता का महिला थाना, गरिमा गुप्ता और कलावती का महिला सम्मान कोष, कुसुम यादव का महिला आयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, कमलजीत कौर का महिला हेल्प डेस्क और सुनीता गुप्ता का महिला सहायता प्रकोष्ठ परामर्श केंद्र में तबादला किया गया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। देखिए सूची

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User