गोंडा में आज सभी स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी, टीचर-कर्मचारियों को भी राहत; रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
गोंडा में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए। डीएम के अनुमोदन के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छुट्टी का आदेश जारी किया। टीचर और कर्मचारियों की भी छुट्टी इस बार सिर्फ छात्रों को ही स्कूल आने से राहत नहीं दी गई है, बल्कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को भी छुट्टी दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बंद रखने का यह आदेश जिले के सभी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बारिश और जलभराव को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर न भेजें। कई स्कूलों तक पहुंचना मुश्किल गोंडा के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्कूलों तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। तेज हवाओं से भी खतरा बारिश के कारण निजी स्कूलों के आसपास भी जलभराव है। लगातार तेज हवाएं चलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)