चंदौली में तेज हवा और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:12 घंटे से बिजली ठप, स्कूल बंद; तापमान में गिरावट से ठंडक का एहसास
चंदौली जिले में पिछले 12 घंटे से तेज हवाएं और बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है। तेज हवाओं के कारण शुक्रवार शाम से ही पूरे जिले में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। शनिवार सुबह भी लोग तेज हवा और बारिश के चलते घरों में ही रहे। अचानक मौसम बदलने और तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस हो रही है। तेज हवाओं और तूफान की आशंका को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार देर शाम से जिले में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बिजली ठप रहने से लोगों को पानी और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट पहले ही जारी किया था, जिसके बाद प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। बारिश और हवाओं से सब्जियों और धान की फसल पर भी असर पड़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)