गोंडा में शिक्षक एमएलसी चुनाव लेकर सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण:निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों को दिया गया निर्देश

Oct 16, 2026 - 19:11
0
गोंडा में शिक्षक एमएलसी चुनाव लेकर सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण:निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों को दिया गया निर्देश
गोंडा में 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक MLC चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम 5:30 बजे जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित कार्मिक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण का पालन करने के निर्देश डीएम ने कहा कि चुनाव से जुड़े प्रत्येक चरण में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। निर्वाचन कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में हर अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और मतदान के समय उसका प्रभावी ढंग से पालन करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने, अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और सौंपे गए कार्यों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। डीएम ने किसी भी तरह की लापरवाही से बचने और निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश भी दिए। 12 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव डीएम ने बताया कि 23 अक्टूबर को जिले के 12 मतदान केंद्रों पर शिक्षक MLC चुनाव होगा। मतदान से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए और मतदान सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अभिषेक मणि त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User