नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी का ग्वालियर तक चलेगी:दिवाली पर यात्रियों को राहत, आगरा, धौलपुर, मुरैना यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी

Oct 16, 2026 - 19:11
0
नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी का ग्वालियर तक चलेगी:दिवाली पर यात्रियों को राहत, आगरा, धौलपुर, मुरैना यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी
पूजा और दीपावली के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत दी है। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार ग्वालियर तक किया गया है। इससे दिल्ली, आगरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली से ग्वालियर के बीच 5 नवंबर से 14 नवंबर तक संचालित होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14211 ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए 6 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 10-10 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह रहेगा ट्रेन का टाइम टेबल ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली से शाम 5:40 बजे रवाना होगी। यह रात 10:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 10:20 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 11:18 बजे धौलपुर पहुंचेगी और 11:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 12:10 बजे मुरैना पहुंचेगी और 12:12 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन रात 1:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14211 ग्वालियर से रात 2:40 बजे रवाना होगी। यह सुबह 3:28 बजे मुरैना पहुंचेगी और 3:30 बजे रवाना होगी। धौलपुर में सुबह 4:35 बजे आगमन और 4:37 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन सुबह 5:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 5:45 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User