वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पटाखा बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल और सुखोई
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद फरार हुए राजू खान को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में पटाखा बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद फरार हुए राजू खान को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. घर में बनाता था पटाखा, दिखाने को बेचता था कपड़े, विस्फोट हादसे में प्रत्यक्षदर्शी बोले ‘हम अपनी छोटी बहन को गोद में लेकर बाहर गली में घुमा रहे थे। तभी तेज धमाका हुआ। ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया। हम कुछ समझ पाते हमारे बगल की आंटी ने हमें अंदर खींच लिया। उसके बाद तीन धमाके हुए। मेरी मम्मी दौड़कर मेरे पास आईं। उनके चेहरे-हाथ और पैर से खून निकल रहा था। मेरे मकान की खिड़कियां टूट गईं। दीवारों में दरारें पड़ गईं।’ पढ़ें पूरी खबर… 3. काशी में गंगा के ऊपर गरजेंगे राफेल और सुखोई, 25 अक्टूबर को होगा एयर शो काशी में गंगा के ऊपर 25 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों का रोमांचक प्रदर्शन होगा। नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ की थीम ‘विंग्स ओवर गंगा’ रखी गई है। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 4. वाराणसी में डिजिटल अरेस्ट करने वाले 2 गिरफ्तार, 3 ठिकानों पर छापेमारी वाराणसी में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम सेल और शिवपुर, लंका व चितईपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के तीन किराये के ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह का नेटवर्क पकड़ा। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लखनऊ निवासी एक अन्य आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर… 5. नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी का दर्शन-पूजन, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। वाराणसी के पक्का महल स्थित सिद्धेश्वरी में मां कात्यायनी देवी के मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी में सोना ने बच्चों-दिव्यागों की बदल दी जिंदगी, कपड़े-मोबाइल दे रहीं वाराणसी में कूड़े से चिप्स उठाकर खा रहे मोनू को देखकर सोना कपूर ने उससे पूछा- स्कूल क्यों नहीं जाते? इस सवाल ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। पहले से बच्चों को पढ़ा रहीं सोना को एहसास हुआ कि मोनू जैसे कई बच्चे शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहीं से शुरू हुआ उनका सफर आज ‘फिक्स माई लाइफ फाउंडेशन’ तक पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर… 7. धमाके की खबर सुन सोनभद्र से पहुंची राजू की सास-साला, बड़ा भांजा अभी भी लापता वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी चौराहे के पास पैगंबरपुर में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मामले में पुलिस ने मालिक राजू खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी चांदनी और बेटा अदीब घायल हैं। दोनों कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां चांदनी की मां और भाई अख्तर उनकी देखभाल कर रहे हैं। परिवार की अरबिया भी उनके साथ है, जिसे चोट नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर… 8. IIT-BHU में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन IIT BHU में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के फोरम ने शुक्रवार को निदेशक कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गेट पर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और ईमेल भेजने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर… 9. काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन पर छात्रों का धरना, छात्रों ने लगाया कब्जे का आरोप महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टल आवंटन और बीपीएड-एमपीएड की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने धरना देकर विरोध जताया। छात्रों ने हॉस्टल के कमरों पर कब्जे, आवंटन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंकों में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी SBI ब्रांच में गोली लगने से महिला घायल, जीएम ने गार्ड को दी थी पिस्टल वाराणसी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार की दोपहर गोली चल गई। करीब 2:45 बजे रिवाल्वर गिरने से चली गोली से महिला बैंक कर्मी घायल हो गई। गार्ड ने दराज में रखी ग्राहक की रिवाल्वर बैंक कर्मी के दराज खोलने के दौरान जमीन पर गिर गई। फायर हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)