गोरखपुर के शिक्षकों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली की उठी जोरदार मांग, बारिश में भी डटे रहे कर्मचारी
गोरखपुर के शिक्षक और कर्मचारियों ने राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में अपनी एकजुटता और जोश का जबरदस्त प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद गोरखपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी लंबा सफर तय कर लखनऊ पहुंचे और आंदोलन को नई ताकत दी। महारैली के दौरान तेज बारिश के बीच भी गोरखपुर का जत्था पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटा रहा। छातों के सहारे पूरा मैदान भरा नजर आया, लेकिन कर्मचारियों के हौसले और आवाज में कोई कमी नहीं दिखी। नारेबाजी के बीच पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार गूंजती रही। सुनील दुबे के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारियों का बड़ा समूह ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचा। उनके साथ कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। गोरखपुर से पहुंचे कर्मचारियों ने साफ कहा कि पुरानी पेंशन ही उनके बुढ़ापे की असली सहारा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नई पेंशन व्यवस्था को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, साथ ही सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर भी रोक लगे। आंदोलन को मिला और बल गोरखपुर के कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी ने इस महारैली को और मजबूत बना दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन और तेज होता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)