तमसा नदी में नहाते समय 12 साल का बच्चा डूबा:दोस्तों ने दी सूचना, कई घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला

Oct 02, 2026 - 19:08
0
तमसा नदी में नहाते समय 12 साल का बच्चा डूबा:दोस्तों ने दी सूचना, कई घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला
मऊ में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे तमसा नदी में नहाते समय 12 साल का मोहम्मद रेहान गहरे पानी में डूब गया। रेहान अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल सका। मामला मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है। नदी में डाल की मदद से छलांग लगा रहा था बताया जा रहा है कि रेहान नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला पश्चिम के पास दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। वह नदी में लटके बबूल के पेड़ की डाल का सहारा लेकर पानी में छलांग लगा रहा था। इसी दौरान उसे चोट लगी और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने लोगों को दी जानकारी रेहान को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नदी किनारे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर से भी बच्चे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा और वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस और गोताखोर देर शाम तक तमसा नदी में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद रेहान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे के नदी में डूबने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की निगरानी में नदी में तलाश अभियान जारी रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User