गोरखपुर के स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:बच्चों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकियां

Oct 02, 2026 - 18:19
0
गोरखपुर के स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:बच्चों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकियां
शाहपुर गीता वाटिका स्थित कन्हैया जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विद्यालय के डायरेक्टर श्री हरेंद्र प्रताप जायसवाल और स्वागताध्यक्ष सह कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका श्रीमती बंदना चंद ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री हरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के हाथों में कोई बंदूक नहीं थी, फिर भी उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया। वहीं, उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हरित क्रांति को जन्म दिया और 'जय जवान जय किसान' का ऐतिहासिक नारा दिया। इस भव्य कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती अभिलाषा मिश्रा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मनीष कुमार, अंजू पाठक, सना आशा पाण्डेय, मधुबाला, ममता, नवीन और चटर्जी राजेश मार्या ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User