वाराणसी में लाट भैरव मंदिर के पीछे लगा भड़काऊ पोस्टर:पुलिस ने हटवाए; सीसीटीवी से की जा रही पहचान
वाराणसी के कज्जाकपुरा स्थित श्री लाट भैरव मंदिर के पीछे शुक्रवार को भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पोस्टर पर लिखे संदेश की जानकारी स्थानीय लोगों ने श्री लाट भैरव प्रबंधक समिति को दी। इसके बाद समिति ने आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां लगे सभी पोस्टर हटवा दिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर पर लिखा था मस्जिद की हिफाजत का संदेश पोस्टर पर लिखा था- जनता उठो, हिफाज़त करो लाट भैरव मस्जिद की…। पोस्टर किसने और किस मकसद से लगाए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इसके साथ ही अन्य माध्यमों से भी पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)