गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाएं शुरू:प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिया तनावमुक्त रहने का मंत्र
गोरखपुर में सूर्यकुंड के सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। पहले दिन प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्र, गृह परीक्षा प्रमुख पंकज कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वर्ग प्रभारी त्रिपुरारी शरण पाण्डेय, प्राथमिक वर्ग प्रभारी प्रियंका सिंह और परीक्षा प्रमुख निरूपमा श्रीवास्तव के साथ परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए सतत परिश्रम और नियमित रिवीजन बेहद जरूरी है, ताकि छोटी-छोटी गलतियां न हों। उन्होंने विद्यार्थियों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने, प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने और फल की चिंता किए बिना निरंतर कर्म पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)