गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय में अलंकरण समारोह:शिक्षकों ने स्कूल, स्पोर्ट्स, वाइस कैप्टन सहित 62 विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपीं
गोरखपुर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय और शिक्षकों ने स्कूल कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, वाइस कैप्टन सहित कुल 62 विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपीं। समारोह में विष्णु सिंह चहर और तमन्ना पाठक ने स्कूल कैप्टन, अभिनव दत्त और अंकिता शर्मा ने स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन तथा अमन कुमार और सौम्या सिंह ने स्कूल वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ली। प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)