गोरखपुर में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता:अंडर-17 में मैना देवी और अंडर-19 में अयोध्या दास गर्ल्स कॉलेज बने विजेता
गोरखपुर के एमपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज बक्शीपुर के तत्वावधान में महात्मा गांधी (एमजी) इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में पीएम श्री राजकीय अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज ने डीएवी इंटर कॉलेज को 22-04 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 के रोमांचक मुकाबले में मैना देवी इंटर कॉलेज बिलंदपुर खत्ता ने एमजी इंटर कॉलेज को 30-25 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-14 वर्ग में अन्य टीम न होने से मैना देवी कॉलेज की टीम सीधे जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई। समारोह के अंत में एमजी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच में कमेंट्री डॉ. चंदन सिंह और सुशील त्रिपाठी ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)