बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
बिजनौर जिले में गुलदार का दिखना लगातार जारी है। ताजा मामला मंडावली के चंदपुरा गांव के पास का है, जहां देर रात आबादी के नजदीक एक गुलदार दिखाई दिया। कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। जिले में गुलदार के हमलों से अब तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। गुलदार बड़ी संख्या में जानवरों का भी शिकार कर चुका है। वन विभाग ने 120 से अधिक पिंजरे लगाए हैं और कई गुलदारों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। इसके बावजूद गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। विभाग लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है। जानकारों के मुताबिक, हाल ही में हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे जानवरों को छिपने की जगह नहीं मिल रही, इसलिए वे आबादी वाले इलाकों की ओर आ रहे हैं। किसानों को खेतों में काम करने में परेशानी हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)