गोरखपुर में एआई और रोबोटिक्स का प्रदर्शन:जंगल माघी के स्कूल में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक के मॉडल पेश किए
गोरखपुर में भटहट के जंगल माघी स्थित नोवाइस एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और विज्ञान के विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। आधुनिक तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल देखकर अभिभावक और अतिथिगण प्रभावित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक हाजी मोहम्मद राशिद खान ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। साथ ही शिक्षा के साथ नवाचार और तकनीकी ज्ञान के महत्व को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)