गोरखपुर में गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह:साहित्य, हिंदी और शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों को मिलेगा ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’

Oct 01, 2026 - 09:24
0
गोरखपुर में गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह:साहित्य, हिंदी और शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों को मिलेगा ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’
गोरखपुर में महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अक्टूबर को एसएस लाइब्रेरी, कमला आर्केड, जुबली रोड में गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा। समारोह में साहित्य, हिंदी भाषा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘विद्या वाचस्पति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व. प्रो. (मेजर) दिग्विजय नाथ मौर्य होंगे। अध्यक्षता गोरखलाल श्रीवास्तव करेंगे। सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ शुभाशीषकर्ता, डॉ. नारायण यादव संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार आयोजक हैं। कार्यक्रम का संचालन ई. मिन्नत गोरखपुरी करेंगे। विशेष अतिथियों में आकाशवाणी गोरखपुर के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) मनीष कुमार द्विवेदी, समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी हसन जमाल ‘बबुआ भाई’, नवल किशोर नथानी, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. पीएन पांडेय, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, समाजसेवी डॉ. सतीश चंद शुक्ल और रमेश मणि त्रिपाठी शामिल होंगे। समारोह में गांधी विचार, साहित्य, हिंदी भाषा और शिक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User