गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन
गोरखपुर में जे. पी. एजुकेशन एकेडमी में बुधवार को "ग्लोबल एजुकेशन फेयर एवं करियर गाइडेंस 2026-27" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ज़ेबा इंटरनेशनल एजुकेशन स्कॉलरबर्ड्स की निदेशक ज़ेबा परवीन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आए विषय विशेषज्ञों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को पारंपरिक विषयों से इतर देश-विदेश के नए एवं उभरते करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रियाओं और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। फेयर में लगे काउंसलिंग डेस्क पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य डॉ. सलील के. श्रीवास्तव ने कहा कि बदलती दुनिया में सही जानकारी और योग्यता के बल पर भविष्य की दिशा तय करना बेहद जरूरी है। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पूरी टीम और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)