गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को मिला करियर का नया कैनवास

Oct 01, 2026 - 15:12
0
गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को मिला करियर का नया कैनवास
गोरखपुर में संस्कृति पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 'ग्लोबल एजुकेशन फेयर एवं करियर गाइडेंस 2026-27' का सफल आयोजन हुआ। यह आयोजन ZIES एवं संस्कृति पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न कराया गया। इसमें बेनेट, वॉक्सेन, क्वांटम, आईएमएस नोएडा, के.आर. मंगलम, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व संस्थानों ने हिस्सा लिया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक प्रतिनिधियों से उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया, नए पाठ्यक्रमों और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रा अनुष्कृति चौबे ने कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी मिलने से सही चयन में आसानी होगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञांति सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। वहीं निदेशक संजय जायसवाल ने बताया कि इस फेयर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार बेहतर करियर चुनने में सक्षम बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User