मैनपुरी में तहसील जाने के बाद बुजुर्ग लापता:परिवार ने विपक्षी पर अनहोनी का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत

Oct 01, 2026 - 15:12
0
मैनपुरी में तहसील जाने के बाद बुजुर्ग लापता:परिवार ने विपक्षी पर अनहोनी का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
मैनपुरी तहसील सदर मैनपुरी में भूमि विवाद की तारीख करने आए बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। 29 सितंबर की सुबह घर से तहसील के लिए निकले प्रहलाद सिंह देर शाम तक वापस नहीं लौटे। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने और रिश्तेदारियों में भी जानकारी न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। भूमि विवाद को लेकर चल रहे विवाद के कारण परिजनों ने कुछ लोगों पर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रहलाद सिंह पुत्र रामसिंह ग्राम नगरिया मौजा अगौथा के रहने वाले हैं और वर्तमान में नगला जमुनिया थाना कोतवाली कुरावली क्षेत्र में रह रहे हैं। लगातार संपर्क करने का प्रयास उनके पुत्र के अनुसार, 29 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे प्रहलाद सिंह घर से तहसील सदर मैनपुरी में भूमि विवाद की तारीख करने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। शाम होने के बाद परिजनों ने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारियों और परिचितों में भी प्रहलाद सिंह की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। देर रात करीब 9 बजे परिजन ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत में बताया गया है कि प्रहलाद सिंह का ग्राम अगौथा निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र तोताराम से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर परिजनों ने वीरेन्द्र सिंह और उसके पुत्रों धर्मेंद्र, देवेश व अंकित उर्फ ऋषि पर प्रहलाद सिंह के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि शिकायत में जताई गई आशंका की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की मांग की परिजनों ने पुलिस से प्रहलाद सिंह की तलाश कराने, उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाने और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाने और उनके सुरक्षित होने का पता लगाने की भी गुहार लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User