गोरखपुर में महिला जायसवाल विकास समिति की बैठक:नई कार्यकारिणी का विस्तार और समाजोत्थान का संकल्प

Oct 08, 2026 - 09:07
0
गोरखपुर में महिला जायसवाल विकास समिति की बैठक:नई कार्यकारिणी का विस्तार और समाजोत्थान का संकल्प
गोरखपुर में महिला जायसवाल विकास समिति की बैठक बुधवार को साहबगंज स्थित गीतांजलि होटल में हुई। इसमें संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आठ सितंबर को हुए चुनाव में रीना जायसवाल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और सीता जायसवाल महामंत्री चुनी गई थीं। बैठक में तीन उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और मंत्री पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अंजू चौधरी और ऊषा जायसवाल को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। मुख्य अतिथि समस्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, अजय जायसवाल और मनीष जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। अध्यक्ष रीना जायसवाल और महामंत्री सीता जायसवाल ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User