लखनऊ के प्लासियो मॉल तक पहुंची गोमती:IIT बंद, बैकुंठ धाम जलमग्न ; आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंचा पानी
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर 10वें दिन भी बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज में हालात गंभीर हैं। यहां 40 हजार घरों में 5-6 फीट तक पानी भरा है। कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है। प्लासियो मॉल के आसपास की सड़कें टापू जैसी हो गई हैं। यहां घुटनों तक पानी भरा है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन कार्यालय तक भी पानी पहुंच गया है। IIIT परिसर भी जलमग्न है। इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। बैकुंठ धाम भी पूरी तरह जलमग्न है। यहां शव रखने वाले चबूतरे पानी में डूब गए हैं। लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)